मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नीमच के प्रसिद्ध चित्रकार राहुल कुमार लोहार ने की अपनी दुर्लभ कलाकृति भेंट!
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव को नीमच के चित्रकार श्री राहुल कुमार लोहार ने कीं दुर्लभ कलाकृतियां भेंट रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को मास्क पर किया चित्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की श्री राहुल के हुनर की खूब प्रशंसा एवं उनकी अदभुत कला की सराहना भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 25, 2025, 19:21 IST मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच के श्री राहुल कुमार लोहार ने रुद्राक्ष पर बने भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग तथा कोरोना काल में उपयोग में लिया जाने वाला चित्रित मास्क भेंट किया। रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई गई पेंटिंग में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य को चित्रित किया गया है। मैग्नीफाइंग ग्लास से पेंटिंग को देखने पर मंदिर में विद्यमान धार्मिक प्रतीक दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किए गए मास्क पर कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को चित्रित किया गया है। मां दुर्गा को सैनिटाइजर सहित कोरोना ...