Posts

Showing posts with the label राहुल लोहार का अनोखा रुद्राक्ष

नीमच के कलाकार ने रचा इतिहास, अपनी कला से मुख्यमंत्री तक छोड़ी गहरी छाप।

Image
   नीमच टुडे ​ नीमच, बुधवार, 06 अगस्त 2025 ​ नीमच के राहुलदेव लोहार ने किया कमाल, 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष में बना दिए पशुपतिनाथ ​ नीमच टुडे न्यूज़ ​नीमच के कुचड़ौद गांव के युवा कलाकार राहुल लोहार ने अपनी अनोखी कला से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने केवल 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष के आधे हिस्से पर भगवान पशुपतिनाथ की बेहद बारीक और सुंदर चित्रकारी बनाई है। यह चित्र साधारण आंखों से नहीं, बल्कि मैग्नीफाइंग ग्लास से देखने पर पूरी खूबसूरती से दिखाई देता है। ​जीरन के पास ग्राम कुचड़ौद निवासी राहुलदेव लोहार ने इस पेंटिंग को बनाने में किसी भी महंगे या आधुनिक रंगों का उपयोग नहीं किया। उन्होंने गेरू, सफेदा और गोंद जैसे पुराने समय में इस्तेमाल होने वाले देसी रंगों से यह चित्र तैयार किया। बिना किसी खास ब्रश या मशीन के, राहुल ने तीन घंटे की मेहनत से इस रुद्राक्ष पर भगवान पशुपतिनाथ की छवि उकेरी। ​राहुल ने बताया कि उनके घर में दो रुद्राक्ष थे, जिनमें से एक थोड़ा टूटा हुआ था। पहले उन्होंने उसे नदी में प्रवाहित करने का सोचा, लेकिन फिर मन में आया कि क्यों न इ...