नीमच के कलाकार ने रचा इतिहास, अपनी कला से मुख्यमंत्री तक छोड़ी गहरी छाप।

  

नीमच टुडे

नीमच, बुधवार, 06 अगस्त 2025

नीमच के राहुलदेव लोहार ने किया कमाल, 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष में बना दिए पशुपतिनाथ

नीमच टुडे न्यूज़


​नीमच के कुचड़ौद गांव के युवा कलाकार राहुल लोहार ने अपनी अनोखी कला से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने केवल 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष के आधे हिस्से पर भगवान पशुपतिनाथ की बेहद बारीक और सुंदर चित्रकारी बनाई है। यह चित्र साधारण आंखों से नहीं, बल्कि मैग्नीफाइंग ग्लास से देखने पर पूरी खूबसूरती से दिखाई देता है।

​जीरन के पास ग्राम कुचड़ौद निवासी राहुलदेव लोहार ने इस पेंटिंग को बनाने में किसी भी महंगे या आधुनिक रंगों का उपयोग नहीं किया। उन्होंने गेरू, सफेदा और गोंद जैसे पुराने समय में इस्तेमाल होने वाले देसी रंगों से यह चित्र तैयार किया। बिना किसी खास ब्रश या मशीन के, राहुल ने तीन घंटे की मेहनत से इस रुद्राक्ष पर भगवान पशुपतिनाथ की छवि उकेरी।

​राहुल ने बताया कि उनके घर में दो रुद्राक्ष थे, जिनमें से एक थोड़ा टूटा हुआ था। पहले उन्होंने उसे नदी में प्रवाहित करने का सोचा, लेकिन फिर मन में आया कि क्यों न इस पर कुछ अलग किया जाए। तभी उन्होंने उस रुद्राक्ष पर मंदसौर के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ की छवि बनाने का निश्चय किया।

अति सूक्ष्म- देख पाना कठिन

​यह सूक्ष्म चित्रकारी इतनी बारीक है कि सामान्य आंखों से देख पाना मुश्किल है, लेकिन जब मैग्नीफाइंग ग्लास से देखा जाता है, तो भगवान पशुपतिनाथ की छवि के हर रंग और रेखा साफ नजर आती है।

प्रशासन ने भी की सराहना

​मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने भी राहुल की इस कलाकृति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतने छोटे रुद्राक्ष पर भगवान पशुपतिनाथ की सुंदर छवि बनाना कला और आस्था दोनों का अद्भुत मेल है।

चित्रकार राहुल देव लोहार द्वारा बनाया गया यह अद्भुत और अनोखा कलात्मक रुद्राक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी देखा और कलाकार राहुल कुमार लोहार के इस अद्भुत कार्य को खूब सराहा।

Comments

Popular posts from this blog

नीमच के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार भोपाल में सम्मानित; 'पशुपतिनाथ दरबार' कलाकृति की मंत्रियों ने की सराहना

रंगों में जान फूंकने वाले कलाकार राहुल कुमार लोहार को मिला शासन का सम्मान: मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सराही 'सृजनात्मक अभिव्यक्ति'!