Posts

Showing posts with the label राहुल का परिचय

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं: नीमच के गौरव राहुल लोहार ने कला के जरिए देश-दुनिया में बढ़ाया समाज का मान

Image
  International book of record's holder rahul kumar lohar ​ नीमच/रतलाम: "हुनर और जज्बा हो तो आसमान की ऊंचाइयों को छूना नामुमकिन नहीं।" इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है नीमच जिले के छोटे से गांव कुचड़ोद के युवा प्रतिभाशाली चित्रकार राहुल देव लोहार ने। हाल ही में रतलाम में आयोजित एक भव्य समारोह में राहुल को उनकी उत्कृष्ट कला और सामाजिक सरोकारों के लिए विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया, जहाँ उन्होंने प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों और समाज के वरिष्ठजनों के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ी। ​ कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में हुआ सम्मान ​विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर मालवी लोहार समाज कल्याण विकास एवं उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित इस गौरवशाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रेमनारायण विश्वकर्मा (अध्यक्ष, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, म.प्र. शासन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री परमानंद विश्वकर्मा ने की। इस दौरान मंत्रियों और समाज के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा राहुल को उनकी कलात्मक उपलब्धियों और 'डॉक्टरेट' की उपाधि प्राप्त करने के लिए विशेष रूप ...