एमपी की कला का 'ग्लोबल चेहरा' बने राहुल कुमार लोहार: डिप्टी सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्रियों तक, हर कोई हुआ कला का कायल!

अष्टमुखी पशुपतिनाथ दरबार चित्र का निर्माण करते हुए चित्रकार राहुल कुमार लोहार
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के छोटे से गाँव कुंचडौद के चित्रकार श्री राहुल कुमार लोहार ने अपनी कूची के जादू से प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। यह संभवतः पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश शासन के इतने वरिष्ठ मंत्रियों, उपमुख्यमंत्री और जनप्रतिधियों ने एक सुर में किसी युवा कलाकार की प्रतिभा को 'राष्ट्र का गौरव' बताया है।
शासन के दिग्गजों ने क्या कहा? (पत्रों के मुख्य अंश)
1. धर्मेंद्र सिंह लोधी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार):
मंत्री जी ने अपने पत्र (क्रमांक 263, दिनांक 20/02/2026) में राहुल की कला को समाज के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने लिखा— "आप अद्भुत कला प्रतिभा के धनी हैं। आपके चित्र न केवल सौंदर्यबोध को समृद्ध करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश और संवेदनशीलता का संचार करते हैं।"
2. नारायण सिंह कुशवाह (मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन):
मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने (पत्र क्रमांक 222, दिनांक 24/02/2026) राहुल के योगदान को सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने लिखा— "भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक रंगों के माध्यम से आपके द्वारा सृजित चित्र अत्यंत सराहनीय हैं। देवी-देवताओं और देश के सपूतों को कला में साकार कर आपने समाज को सकारात्मक संदेश देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।"
3. जगदीश देवड़ा (उपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश):
डिप्टी सीएम ने (पत्र क्रमांक 242, दिनांक 03-12-2025) राहुल की लगन की प्रशंसा करते हुए लिखा— "आपने अपनी मेहनत और रचनात्मक सोच से न केवल कला-जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है, बल्कि समाज में सृजनात्मक अभिव्यक्ति का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।"
4. विश्वास कैलाश सारंग (मंत्री, सहकारिता एवं खेल):
मंत्री श्री सारंग ने (पत्र क्रमांक 3242, दिनांक 20/02/2026) राहुल को भविष्य का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा— "प्राकृतिक रंगों और भारतीय शैलियों का कैनवास पर यह संगम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला है।"
5. श्रीमती निर्मला भूरिया (मंत्री, महिला एवं बाल विकास):
मंत्री जी ने (पत्र क्रमांक 1753, दिनांक 22/02/2026) राहुल की विधा की सराहना की। उन्होंने लिखा— "भोजपत्र और ताम्रपत्र पर शौर्य गाथाओं को उकेरना पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है।"
6. हरदीप सिंह डंग (विधायक व पूर्व मंत्री):
उन्होंने (पत्र क्रमांक 112/B, दिनांक 01/01/2026) राहुल की रचनात्मक सोच को 'सजीव अभिव्यक्ति' करार दिया।
क्यों खास है राहुल कुमार लोहार की कला?
सभी मंत्रियों ने सामूहिक रूप से राहुल द्वारा प्राकृतिक रंगों के प्रयोग, भोजपत्र व ताम्रपत्र पर की जा रही चित्रकारी और देश के वीर जवानों व देवी-देवताओं के सजीव चित्रण को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की बड़ी जीत बताया है।
Comments
Post a Comment