Posts

नीमच के कलाकार ने रचा इतिहास, अपनी कला से मुख्यमंत्री तक छोड़ी गहरी छाप।

Image
   नीमच टुडे ​ नीमच, बुधवार, 06 अगस्त 2025 ​ नीमच के राहुलदेव लोहार ने किया कमाल, 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष में बना दिए पशुपतिनाथ ​ नीमच टुडे न्यूज़ ​नीमच के कुचड़ौद गांव के युवा कलाकार राहुल लोहार ने अपनी अनोखी कला से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने केवल 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष के आधे हिस्से पर भगवान पशुपतिनाथ की बेहद बारीक और सुंदर चित्रकारी बनाई है। यह चित्र साधारण आंखों से नहीं, बल्कि मैग्नीफाइंग ग्लास से देखने पर पूरी खूबसूरती से दिखाई देता है। ​जीरन के पास ग्राम कुचड़ौद निवासी राहुलदेव लोहार ने इस पेंटिंग को बनाने में किसी भी महंगे या आधुनिक रंगों का उपयोग नहीं किया। उन्होंने गेरू, सफेदा और गोंद जैसे पुराने समय में इस्तेमाल होने वाले देसी रंगों से यह चित्र तैयार किया। बिना किसी खास ब्रश या मशीन के, राहुल ने तीन घंटे की मेहनत से इस रुद्राक्ष पर भगवान पशुपतिनाथ की छवि उकेरी। ​राहुल ने बताया कि उनके घर में दो रुद्राक्ष थे, जिनमें से एक थोड़ा टूटा हुआ था। पहले उन्होंने उसे नदी में प्रवाहित करने का सोचा, लेकिन फिर मन में आया कि क्यों न इ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नीमच के प्रसिद्ध चित्रकार राहुल कुमार लोहार ने की अपनी दुर्लभ कलाकृति भेंट!

Image
  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव को नीमच के चित्रकार श्री राहुल कुमार लोहार ने कीं दुर्लभ कलाकृतियां भेंट रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग  कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को मास्क पर किया चित्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की श्री राहुल के हुनर की खूब प्रशंसा एवं उनकी अदभुत कला की सराहना भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 25, 2025, 19:21 IST मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच के श्री राहुल कुमार लोहार ने रुद्राक्ष पर बने भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग तथा कोरोना काल में उपयोग में लिया जाने वाला चित्रित मास्क भेंट किया। रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई गई पेंटिंग में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य को चित्रित किया गया है। मैग्नीफाइंग ग्लास से पेंटिंग को देखने पर मंदिर में विद्यमान धार्मिक प्रतीक दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किए गए मास्क पर कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को चित्रित किया गया है। मां दुर्गा को सैनिटाइजर सहित कोरोना ...

नीमच के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार भोपाल में सम्मानित; 'पशुपतिनाथ दरबार' कलाकृति की मंत्रियों ने की सराहना

Image
    जिले की प्रतिभा चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को भोपाल में फिर किया सम्मानित   नीमच। जिले की जीरन के एक छोटे से गांव कुचड़ोद के प्रतिभाशाली और चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को चित्रकला क्षेत्र में निरंतर दिए जा रहे अद्भुत योगदान और विश्व में जिले व प्रदेश का नाम गौरान्वित करने पर क्रम बद्ध प्रदेश के केबिनेट मंत्रीयो  द्वारा सम्मानित करते हुए आगामी उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना सन्देश प्रदान किया। इस दौरान पशुपतिनाथ दरबार की आध्यात्मिक कलाकृति जो की चित्रकार डॉ. राहुल की मौलिक कलाकृति हैं जिसे राहुल ने शुद्ध प्राकृतिक देसी रंगों बनाया हैं उसका भी अवलोकन किया। जिसमे जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, गोविन्द सिँह राजपूत केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन, विश्वास कैलाश सारंग केबिनेट मंत्री, नारायण सिंह कुशवाह केबिनेट मंत्री, हरदीप सिंह डंग पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सुवासरा, महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, महिला एवं बा...