Posts

एमपी की कला का 'ग्लोबल चेहरा' बने राहुल कुमार लोहार: डिप्टी सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्रियों तक, हर कोई हुआ कला का कायल!

Image
अष्टमुखी पशुपतिनाथ दरबार चित्र का निर्माण करते हुए चित्रकार राहुल कुमार लोहार  भोपाल/नीमच | 01 मार्च, 2026 ​मध्य प्रदेश के नीमच जिले के छोटे से गाँव कुंचडौद के चित्रकार श्री राहुल कुमार लोहार ने अपनी कूची के जादू से प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। यह संभवतः पहला अवसर है जब मध्य प्रदेश शासन के इतने वरिष्ठ मंत्रियों, उपमुख्यमंत्री और जनप्रतिधियों ने एक सुर में किसी युवा कलाकार की प्रतिभा को 'राष्ट्र का गौरव' बताया है। ​ शासन के दिग्गजों ने क्या कहा? (पत्रों के मुख्य अंश) ​ 1. धर्मेंद्र सिंह लोधी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार): मंत्री जी ने अपने पत्र (क्रमांक 263, दिनांक 20/02/2026) में राहुल की कला को समाज के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने लिखा— "आप अद्भुत कला प्रतिभा के धनी हैं। आपके चित्र न केवल सौंदर्यबोध को समृद्ध करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश और संवेदनशीलता का संचार करते हैं।" ​ 2. नारायण सिंह कुशवाह (मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन): मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने (पत्र क्रमांक 222, दिनांक 24/02/2026) राहुल के योगदान को सां...

रंगों में जान फूंकने वाले कलाकार राहुल कुमार लोहार को मिला शासन का सम्मान: मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सराही 'सृजनात्मक अभिव्यक्ति'!

Image
  भोपाल | 20 फरवरी, 2026 ​मध्य प्रदेश की माटी से उपजी कला अब शासन के गलियारों में अपनी चमक बिखेर रही है। प्रदेश के उभरते हुए और विलक्षण प्रतिभा के धनी चित्रकार श्री राहुल कुमार लोहार की कूची का जादू अब हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहा है। इसी क्रम में, मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने राहुल कुमार लोहार की असाधारण कला यात्रा को देखते हुए एक विशेष शुभकामना संदेश प्रेषित कर उन्हें सम्मानित किया है। ​ मंत्री जी के पत्र की गूँज (पत्र क्रमांक: 263/2026) ​मंत्री जी ने अपने आधिकारिक पत्र (क्रमांक: 263/रा.मं.(स्व.प्र.)/सं.प.धा./2026, दिनांक: 20/02/2026) में राहुल कुमार लोहार की कलात्मक गहराई की प्रशंसा करते हुए लिखा: ​ "श्री राहुल कुमार लोहार जी अद्भुत कला प्रतिभा के धनी हैं। आपकी अद्वितीय चित्रकला एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति कला-जगत में एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही है। आपके द्वारा रचित दृश्य चित्र न केवल सौंदर्यबोध को समृद्ध करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश और संवेदनशीलता का संचार ...

नीमच के कलाकार ने रचा इतिहास, अपनी कला से मुख्यमंत्री तक छोड़ी गहरी छाप।

Image
   नीमच टुडे ​ नीमच, बुधवार, 06 अगस्त 2025 ​ नीमच के राहुलदेव लोहार ने किया कमाल, 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष में बना दिए पशुपतिनाथ ​ नीमच टुडे न्यूज़ ​नीमच के कुचड़ौद गांव के युवा कलाकार राहुल लोहार ने अपनी अनोखी कला से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने केवल 2x2 मिलीमीटर से भी छोटे टूटे हुए रुद्राक्ष के आधे हिस्से पर भगवान पशुपतिनाथ की बेहद बारीक और सुंदर चित्रकारी बनाई है। यह चित्र साधारण आंखों से नहीं, बल्कि मैग्नीफाइंग ग्लास से देखने पर पूरी खूबसूरती से दिखाई देता है। ​जीरन के पास ग्राम कुचड़ौद निवासी राहुलदेव लोहार ने इस पेंटिंग को बनाने में किसी भी महंगे या आधुनिक रंगों का उपयोग नहीं किया। उन्होंने गेरू, सफेदा और गोंद जैसे पुराने समय में इस्तेमाल होने वाले देसी रंगों से यह चित्र तैयार किया। बिना किसी खास ब्रश या मशीन के, राहुल ने तीन घंटे की मेहनत से इस रुद्राक्ष पर भगवान पशुपतिनाथ की छवि उकेरी। ​राहुल ने बताया कि उनके घर में दो रुद्राक्ष थे, जिनमें से एक थोड़ा टूटा हुआ था। पहले उन्होंने उसे नदी में प्रवाहित करने का सोचा, लेकिन फिर मन में आया कि क्यों न इ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नीमच के प्रसिद्ध चित्रकार राहुल कुमार लोहार ने की अपनी दुर्लभ कलाकृति भेंट!

Image
  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव को नीमच के चित्रकार श्री राहुल कुमार लोहार ने कीं दुर्लभ कलाकृतियां भेंट रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग  कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को मास्क पर किया चित्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की श्री राहुल के हुनर की खूब प्रशंसा एवं उनकी अदभुत कला की सराहना भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 25, 2025, 19:21 IST मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच के श्री राहुल कुमार लोहार ने रुद्राक्ष पर बने भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग तथा कोरोना काल में उपयोग में लिया जाने वाला चित्रित मास्क भेंट किया। रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई गई पेंटिंग में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य को चित्रित किया गया है। मैग्नीफाइंग ग्लास से पेंटिंग को देखने पर मंदिर में विद्यमान धार्मिक प्रतीक दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किए गए मास्क पर कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को चित्रित किया गया है। मां दुर्गा को सैनिटाइजर सहित कोरोना ...

नीमच के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार भोपाल में सम्मानित; 'पशुपतिनाथ दरबार' कलाकृति की मंत्रियों ने की सराहना

Image
    जिले की प्रतिभा चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को भोपाल में फिर किया सम्मानित   नीमच। जिले की जीरन के एक छोटे से गांव कुचड़ोद के प्रतिभाशाली और चित्रकार डॉ. राहुल देव लोहार को चित्रकला क्षेत्र में निरंतर दिए जा रहे अद्भुत योगदान और विश्व में जिले व प्रदेश का नाम गौरान्वित करने पर क्रम बद्ध प्रदेश के केबिनेट मंत्रीयो  द्वारा सम्मानित करते हुए आगामी उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना सन्देश प्रदान किया। इस दौरान पशुपतिनाथ दरबार की आध्यात्मिक कलाकृति जो की चित्रकार डॉ. राहुल की मौलिक कलाकृति हैं जिसे राहुल ने शुद्ध प्राकृतिक देसी रंगों बनाया हैं उसका भी अवलोकन किया। जिसमे जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, गोविन्द सिँह राजपूत केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन, विश्वास कैलाश सारंग केबिनेट मंत्री, नारायण सिंह कुशवाह केबिनेट मंत्री, हरदीप सिंह डंग पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सुवासरा, महिला एवं बाल विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, महिला एवं बा...